star maza news ठाणे जिला प्रतिनिधि:- चंदन ठाकुर
मुंबई : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्री मंत्रिमंडल गठन की तारीख तय हो गई | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 20 जुलाई को होना है | अभी हाल ही में चर्चा थी कि मंत्रिमंडल विस्तार 17 या 19 जुलाई को हो सकता है | परंतु सारे अनुमानों से परे एक नई तारीख तय हुई है | मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 10 से 12 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी | गौरतलब है कि अभी तक कैबिनेट तय ना कर पाने के चलते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार विपक्ष के निशाने पर थे | बताया जा रहा है कि शिंदे और फडणवीस सरकार का यह मंत्रिमंडल विस्तार दो चरणों में किया जाएगा | इसमें पहले चरण का शपथ ग्रहण मानसून सत्र से पहले होगा जानकारी के मुताबिक इस दौरान भाजपा से 6 और शिंदे गुट से भी तकरीबन 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील और दिग्गज नेता राधाकृष्ण विखे पाटील पहले चरण में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं | दूसरी तरफ शिंदे समूह से इस लिस्ट में किसका नाम शामिल होगा यह देखना दिलचस्प होगा
Star maza news संपादक:- रियाज पठाण 9405749898/9408749898
Author: starmazanews
News analysts, reporters, and journalists keep the public updated about current events and noteworthy information.








